फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ै मा चलिगे वीर सिपै तू, भारत मां कू लाल..

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल सभा की ओर से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोकभाषा के रचनाकारों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत रचनाओं के माध्यम से पुलवामा आतंकी हमले और मुठभेड़ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर गढ़वाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोड स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल में काव्यांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत व उपाध्यक्ष गोविंद डंडरियाल ने किया। उन्होंने गढ़वाली भाषा के संरक्षण के लिए सभी से संस्था की वेबसाइट से जुड़ने की आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजिका अभिलाषा भारद्वाज ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। काव्यांजलि कार्यक्रम में अनुसूया डंगवाल ने लड़ै मा चलिगे वीर सिपै तू, भारत मां कू लाल, राकेश मोहन ध्यानी ने घर बौडि लो तुम ऐ जांदा, सरिता मैंदोला ने जय भारत मां बंदन तेरो, बीना नेगी ने यु कनु आशीर्वाद दे तिन मां कविता सुनाई। कौशल्या जखमोला, डा. चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने काव्यपाठ कर पुलवामा आतंकी हमले और मुठभेड़ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डा. रणवीर सिंह चौहान, सत्य प्रकाश थपलियाल, जनार्दन बुड़ाकोटी, कर्नल बीबी ध्यानी (से.नि.), सुरेंद्रलाल आर्य, अमित शर्मा, संजय थपलियाल, राजेंद्र बड्थ्वाल, विकास देवरानी, सुरेंद्र बिजल्वाण, शशि नैनवाल, अनुसूया मुंडेपी, डा. गणेशमणि त्रिपाठी, चक्रधर कुकरेती, सोमेश प्रताप सिंह, गोपाल बंसल, बीना रावत, आनंद अग्रवाल, मंजू नेगी, अंजू पुंडीर, बीना सजवाण आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सीपी ध्यानी ने किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें