फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल भारती ने किया आईएएस में चयनित पुरातन छात्र नवोदित का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटाढांक की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में आईएएस में चयनित पुराने छात्र नवोदित वर्मा एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नवोदित ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के साथ ही अपने गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन

सोमवार को बाल भारती स्कूल के प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत और पीजी कालेज कोटद्वार के प्राचार्य डा. प्रेमलाल भट्ट ने आईएएस में चयनित स्कूल के पुराने छात्र नवोदित वर्मा के साथ ही एचडीएफसी के प्रबंधक मनोज नेगी, स्वप्निल जोशी, डा. आकांक्षा ध्यानी और निर्मल गौड़ को सम्मानित किया। नवोदित वर्मा ने कहा कि वह आईएएस केवल नौकरी के लिए ज्वाइन नहीं कर रहे, बल्कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में योगदान देने के उद्देश्य से कर रहे हैं।
कार्यक्रम में एवीएन स्कूल के प्रबंधक रजनीश बौड़ाई, क्रेडिल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रेणुका गुसाईं, सरोजनी रावत, साहित्यांचल के सत्यप्रकाश थपलियाल, जगमोहन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें