फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ और डीपीआरओ की होगी एसआईटी जांच: धन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने थलीसैंण में 89 लाख रुपये की लागत से बने खंड विकास कार्यालय भवन और सैनिक विश्राम गृह का लोकार्पण किया। उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन, आर्थिक सहायता के चेक और थलीसैण-बीरोंखाल के ग्रेन डीलरों को लैपटॉप वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने प्रधानों और जनप्रतिनिधियों को एसआईटी जांच से परेशान न होने की नसीहत दी। कहा कि जांच उनकी नहीं, बल्कि विकास के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन

बुधवार को थलीसैंण के नव निर्मित खंड विकास कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री डा. धन सिंह रावत ने एसआईटी जांच के विरोध में आंदोलित प्रधानों को इससे परेशान न होने की बात कही। कहा कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और डीपीआरओ की होती है, प्रधानों की नहीं। एसआईटी जांच विकास के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की होगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति, डीपीआरओ एमएम खान, लोनिवि बैजरो के अधिशासी अभियंता आदर्श गोपाल, थलीसैंण के प्रमुख शिव सिंह, भाजपा अध्यक्ष जगदीश ममगाईं, महामंत्री सतेंद्र रावत व ओमपाल बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें