फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सूत्री मांगों के लिए रोडवेज इंपलाइज यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की कोटद्वार शाखा के कर्मचारियों ने रोडवेज वर्कशॉप के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है, कि दस सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर प्रबंधन से हुई वार्ता हुई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के शाखा अध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने परिवहन निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्यशालाओं में वाह्यस्रोत के रूप में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों का पदनाम बदलकर दैनिक वेतनभोगी, संविदा, अंशकालिक तदर्थ, वर्कचार्ज करने, चालक-परिचालक का मासिक वेतन 18 हजार रुपये करने, वाह्यस्रोत के परिचालकों की किमी दरों का भुगतान चालकों के समान करने, निगम में विद्यमान पदों की विसंगतियों को दूर करने, सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान करने समेत दस सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की है। कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक उनका विरोध जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन में शाखा मंत्री भूदेव सिंह, सुनीत कुमार सक्सैना, अनिल कुमार, रघुवीर सिंह मनोज कुमार, दलवीर सिंह, पिंकू, जितेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र पयाल, रामहर्ष, मुकेश, उमेश, राजपाल शर्मा, रोहिताश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें