कोटद्वार। दुनाऊ लघु जलविद्युत परियोजना को अब क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामप्रसाद नौटियाल के नाम से जाना जाएगा। लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर परियोजना की नई नामकरण पट्टी का अनावरण किया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि स्व. रामप्रसाद नौटियाल एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ ही इस क्षेत्र के बड़े समाजसेवी और लोकप्रिय जननेता रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवनकाल समाज को समर्पित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बीरोंखाल कविता पोखरियाल, सुदर्शन जोशी, राम सिंह, जगत सिंह, ध्यानपाल सिंह आदि मौजूद थे।