फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर ने सात गोल से जीता हॉकी मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। खेल विभाग की ओर से कोटद्वार में 14 वर्ष के बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर जानकी नगर में जीआईसी कोटद्वार (बी) को 7-0 से हराकर प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन विनोद पंत और धीरेंद्र सिंह कंडारी ने संयुक्त रूप में किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जीआईसी कोटद्वार (ए) और सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर के बीच खेला गया। इसमें जीआईसी कोटद्वार (ए) ने 1-0 से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला सरस्वती विद्या मंदिर और जीआईसी (बी) के बीच खेला गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर ने लगातार सात गोल करते हुए मैच जीत लिया। तीसरा मुकाबले में जीआईसी (ए) ने जीआईसी (बी) को 1-0 से हराकर जीत हासिल की। इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, सुनील रावत, सतपाल असवाल, तेजेंद्र सिंह रावत व विनोद रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें