फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएमआई ने की जीआईसी के 150 छात्रों की रक्त जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यहां पैरामेडिक इंस्टीट्यूट (डीपीएमआई) की ओर से आयोजित शिविर में राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार के 150 छात्र-छात्राओं की निशुल्क रक्त जांच कर बच्चों का उनका ब्लड ग्रुप बताया गया। उन्हें गोष्ठी के माध्यम से संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा ब्लड ग्रुप और उसके उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जीआईसी प्रांगण में आयोजित रक्त जांच शिविर का विद्यालय के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ले रहे बच्चों को जागरूकता के अभाव में अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी नहीं होती है। उन्होंने संस्थान द्वारा किए जा रहे इस कार्य के लिए आभार जताया। इस अवसर पर डीपीएमआई के विशेषज्ञों ने विद्यालय के 11वीं और 12वीं के करीब 150 बच्चों के रक्त की जांच कर उन्हें उनका ब्लड ग्रुप बताया।
डीपीएमआई के विशेषज्ञ अमित नेगी ने कहा कि ब्लड ग्रुप की जानकारी होने से इमरजेंसी में किसी को अपना रक्तदान कर उसकी जान बचाई जा सकती है। अब सभी कंपीटीशन के फार्म में ब्लड ग्रुप की जानकारी देनी अनिवार्य हो गई है। उन्होंने बच्चों को ब्लड ग्रुप की जागरूकता अन्य छात्रों को भी देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षक संतोष नेगी, डीपीएमआई के प्रशिक्षक अब्दुल अलीम, रुचि रावत, लैब टैक्निशियन शिवांगी थपलियाल आदि मौजूद थे।
.
-फोटो-
जारी- नरेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें