कोटद्वार। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में क्रिसमस कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से और सांता क्लॉज बनकर उपहार बांटेे। बच्चों ने ईसा मसीह के जीवन से प्रेरणा लेते हुए गरीब-असहायों की सेवा करने का संकल्प लिया।
शनिवार को शिवराजपुर स्थित आरसीडी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने क्रिसमस-ट्री की सजावट की और प्रभु ईसा मसीह के जन्म की झांकी सजाई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से क्रिसमस कार्यक्रम में समां बांधा। बच्चों ने अंग्रेजी नाटक के माध्यम से ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। नन्हे-मुन्ने बच्चों के सांता क्लॉज के वेश में प्रस्तुत किए गए जिंगल वेल...जिंगल वेल नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र ढौंडियाल, प्रधानाचार्य सीमा ढौंडियाल ने बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम का विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कहा कि क्रिसमस-डे भाईचारा, प्रेम और खुशियां बांटने का त्योहार है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांता क्लॉज ने बच्चों को चॉकलेट और उपहार बांटे।
जॉयन हिल व्यू स्कूल में आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम का विद्यालय के संस्थापक सुल्तान सिंह ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों ने ईसा मसीह से जुड़े कार्यक्रमों को आयोजित कर कार्यक्रम में समा बांधा। बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह के जन्म का भावपूूर्ण मंचन किया। बच्चों के जिंगल बेल.. और टन...टन...टन घंटी बजती है गीत पर मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।
इस अवसर पर विद्यायल के प्रबंधक जेम्स सिंह, प्रधानाचार्य सरिता केष्टवाल, कंचन कंडवाल, पदमा नेगी, उर्मिला जदली, मुक्ता जखमोला, रिया जुयाल, बीना सिंह, संगीता नेगी, आरती डेविड, वंदना, रचना नेगी, चंद्रकला शर्मा आदि मौजूद थे।
- फोटो-