फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगा जडाऊखांद-मजेडाबैंड मोटरमार्ग पर पुल निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। जडाऊखांद-जमणधार-मजेडाबैंड सड़क पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी नजर आई। जल्द ही पुल निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, भाजपाइयों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मुलाकात के बाद राज्य में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए उत्तराखंड को छह सौ करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई। राज्य में लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़कों और पुलों के निर्माण की आस जगी है। मुख्यमंत्री की ओर से बहुप्रतीक्षित जडाऊखांद-जमणधार-मजेडाबैंड मोटरमार्ग पर पुल निर्माण की स्वीकृति देने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
विधायक दिलीप रावत का कहना है कि उनके लिए यह सड़क और पुल प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई थी। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस मार्ग पर पुल की मांग करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव के समय क्षेत्र के लोगों से पुल बनाने का जो वादा किया गया था, वह जल्द पूरा हो जाएगा। पुल बन जाने से यह मार्ग जडाऊखांद से मजेडाबैंड तक लिंक हो जाएगा और क्षेत्र के कई गावों को यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल कंडारी, जिला पंचायत सदस्य नीलम मैंदोलिया, रघुराज बिष्ट, विमला सकलानी, रघुबीर सिंह नेगी, सुरेंद्र बिष्ट, सत्यपाल सिंह रावत, विजयपाल रावत, जसवंत सुंद्रियाल, सुनील चौहान जगमोहन पटवाल, जयपाल सिंह, विजय बिष्ट ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें