कोटद्वार। कोटद्वार तहसील में अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन 38वें दिन भी जारी रहा।
बृहस्पतिवार को आशा संगठन की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में ब्लाक की आशा कार्यकत्रियों ने कोटद्वार तहसील में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रखा। कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। पिछले 12 वर्षों से आशाएं स्वास्थ्य विभाग के लिए पूरी मेहनत और लगन से स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं, लेकिन सरकार द्वारा आशा कार्यकत्रियों को उचित मानदेय तक नहीं दिया जा रहा है। सरकार लगातार आशाओं की उपेक्षा कर रही है, जिससे आशा कार्यकत्रियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो आशा कार्यकत्रियों को उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
इस मौके पर मीरा नेगी, रंजना कोटनाला, नीलम कुकरेती, रोशनी जदली, उषा देवी, विजयलक्ष्मी, सीमा शाही, विनिता काला, कल्पना बिष्ट, गोदांबरी, मंजू नेगी, सीमा देवी, उषा चौहान, संगीता बिष्ट, बीना बहुगुणा, ललिता चौहान व सुनीता रावत आदि मौजूद रही।
-फोटो