फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकत्रियों के आंदोलन को यूकेडी ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में आशा कार्यकत्रियों का कार्यबहिष्कार और धरना-प्रदर्शन 35वें दिन भी जारी रहा। उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आशा कार्यकत्रियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को आशा संगठन की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में आशा कार्यकत्री कोटद्वार तहसील में पहुंची। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यूकेडी के पूर्व महामंत्री महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आशाओं के साथ धरना दिया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह रावत ने सरकार पर आशाओं के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। कहा कि स्वास्थ्य विभाग आशाओं से काम तो ले रहा है, लेकिन उन्हें सम्मानजनक मानदेय भी नहीं दे रहा है। उन्होंने सरकार से श्रम कानूनों के अनुसार आशाओं को न्यूनतम मानदेय दिए जाने की मांग की।
इस अवसर पर आशा कार्यकत्री संगठन की उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, यूकेडी के जिला उपाध्यक्ष गुलाब सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं, समीम अब्बासी, नसीम अहमद, दिनेश चंद्र, कमल किशोर खंतवाल, आशा कार्यकत्री भागीरथी भंडारी, नीलम कुकरेेती, विजय लक्ष्मी, कल्पना बिष्ट, सुमित्रा भट्ट व संगीता रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें