फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिविर में 43 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैंसडौन की ओर से जयहरीखाल ब्लॉक के दुधारखाल क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल सकनोलीखाल में शिविर आयोजित किया गया। इसमें 43 पूर्व सैनिक, सैनिक विधवा व ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। एक दिव्यांगजन को छड़ी वितरित की गई।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बीरेंद्र प्रसाद भट्ट (रि.) ने 31 पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं को जर्सी व जैकेट वितरित किए। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए जीआरआरसी लैंसडौन के ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, मिलिट्री हास्पिटल लैंसडौन के सीईओ का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सूबेदार रुकुम सिंह, सूबेदार अजय सिंह बिष्ट, राकेश भंडारी, सुनील रावत, शिव सिंह नेगी, मनोहर सिंह रावत, ग्राम प्रधान धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें