फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नशीले कैप्सूल बेचने वाला मुख्य सरगना बिजनौर से दबोचा

Mon, 01 Dec 2025 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में नशीले कैप्सूल बेचने के मामले में फरार चल रहे मुख्य सरगना को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि विगत 28 नवंबर को कोतवाली पुलिस, सीआईयू, एएनटीएफ व औषधि विभाग के ड्रग्स इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने लकड़ीपड़ाव स्थित एक क्लीनिक में छापे की कार्रवाई की थी। इस दौरान क्लीनिक से कुल 6,288 नशीले कैप्सूल बरामद हुए थे। पुलिस ने मौके से क्लीनिक में कार्यरत कर्मी अरुण कंडवाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मुख्य आरोपी मेडिकल संचालक निवासी मोहल्ला हरिजन बस्ती, थाना बढ़ापुर, जिला बिजनौर एवं हाल निवासी स्टेडियम कॉलोनी, लकडीपड़ाव डॉ. सूरज कुमार फरार चल रहा था। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस को पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। कोतवाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार को यूपी के जिला बिजनौर के अंतर्गत हल्दौर से मुख्य आरोपी डॉ. सूरज कुमार को उसकी कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें