कोटद्वार। प्रकृति संरक्षण एवं संवर्द्धन अभियान संस्था की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों और नवनिर्वाचित पार्षदों को सम्मानित किया गया।
लालपानी में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मेयर हेमलता नेगी, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और डा. पीसी जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि अध्यक्ष राजेंद्र जजेड़ी के नेतृत्व में संस्था जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है, वहीं संस्था समाज के हित में समर्पित भाव से कार्य कर रही है। इस मौके पर मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डू समथिंग सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी, सीसीआरओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप डोबरियाल, प्रेरणा रावत अधिकारी, डा.चंद्रमोहन खर्कवाल, शकुंतला चौहान, डा. सुरेंद्र खट्टर, डीपी सिंह, राजेश खुगशाल, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, फरीद अली, रेखा नेगी, सुशीला देवी के साथ ही पार्षदों को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह नेगी और संचालन संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र जजेड़ी ने किया।