फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर दी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस की ओर से विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर मंगलवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों, केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली में आयोजित गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक डा. हरीश वर्मा ने कहा कि अल्पसंख्यकों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संविधान में मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से भी विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अल्पसंख्यक अपने अधिकारों के लिए संबंधित विभागों में शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इतना ही नहीं अल्पसंख्यकों के हितों के लिए प्रदेश में अल्पसंख्यक आयोग का गठन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित विभागों से संपर्क कर पूरी जानकारी जुटाई जानी चाहिए। सीओ जेआर जोशी ने अल्पसंख्यकों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
शिक्षक संतोष नेगी ने प्रचार-प्रसार के लिए पुलिस प्रशासन को व्हाट्स एप और फेसबुक ग्रुप बनाने का सुझाव दिया। कहा कि आवेदन के लिए आय प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। आय प्रमाण-पत्र छह माह से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छात्रवृत्ति पाने के लिए आवेदन ऑन लाइन होता है। उन्होंने बैंक खाते खुलवाने के लिए बैंक के अधिकारियों से वार्ता की है। बैंक के अधिकारियों ने विद्यालय में स्वयं आकर छात्रों के खाते खुलवाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर नफीस अहमद, ताजुद्दीन, ज्ञानी कंवलजीत सिंह, मो. यासीन अहमद, फादर साजू, फादर बीजू, एसएसआई राकेंद्र कठैत, एसआई विनोद कुमार, दर्शन सिंह बिष्ट, ओमवीर, अशोक सिरस्वाल, संध्या नेगी, संदीप शर्मा, बाजार चौकी प्रभारी रवींद्र नेगी सहित राजकीय आर्दश इंटर कालेज कोटद्वार के अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें