फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अधिवक्ता सुशील रघुवंशी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग के लिए उनकी पत्नी रेखा रघुवंशी का कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को पांचवें दिन में पहुंच गया है। मृतक की पत्नी ने कहा कि उनका अब पौड़ी पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं रह गया है। केवल सीबीआई जांच से ही मामले का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिवक्ता सुशील रघुवंशी की पत्नी रेखा रघुवंशी की अगुवाई में बार एसोसिएशन समेत कई संगठनों ने तहसील में पांचवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। रेखा रघुवंशी ने कहा कि कोर्ट ने इस हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी के गठन के आदेश दिए हैं, लेकिन एसआईटी जांच भी पौड़ी पुलिस ही करेगी। इस पर उनका कतई भरोसा नहीं है। कहा कि इस मामले का खुलासा सीबीआई जांच से संभव है। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति केंद्र सरकार को भिजवाने की मांग की है। धरना देने वालों में मंजुलता चौहान, विमला अधिकारी, रश्मि कोठारी, रामसेवक शाह, परमानंद, शगुफ्ता सिंह, मुजीब नैथानी, अनूप थपलियाल, आशीष किमोठी, हेमेंद्र नौटियाल, विश्वजीत बड़थ्वाल, आशुतोष कुकरेती, सुनील रावत, प्रियव्रत सिंह रावत व दीपक बजरंगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें