फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम त्रिपाठी के सिर पर सजा तीज क्वीन का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आनंद निकेतन सोसाइटी और बीरा फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपने हुनर को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोड स्थित चंद्र ज्योति कुंज में आयोजित तीज समारोह का पाउंड्स मिस फेमिना अनुकृति गुसाईं रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तीज महोत्सव के बहाने महिलाओं को चूल्हा चौके के अलावा अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें स्वावलंबन की भावनाएं जागृत होती हैं। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं घरों से बाहर निकलकर देश ही नहीं, विदेशों में भी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में शीर्ष पदों पर कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर महिलाओं ने डांस प्रतियोगिता में फिल्मी गीतों की धुनों पर नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। वहीं मिस तीज प्रतियोगिता में रैंप पर कैटवाक कर अपनी जलवे बिखेरे।
विज्ञापन

निर्णायक शिखा रावत, पूजा भोला, रेनु नेगी व पर्वती रावत द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर सोनम त्रिपाठी के सिर पर तीज क्वीन का ताज सजा। सुमन बिष्ट ने दूसरे, जबकि उपासना सुयाल तीसरे स्थान पर रही। नृत्य प्रतियोगिता में सुमन बिष्ट ने प्रथम, रेनू अग्रवाल ने द्वितीय और कंचन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर समारोह संयोजिका शीला कुकरेती, विनीता भट्ट, सविता खंडूड़ी, अलका बिष्ट, रश्मि राणा, अभिलाषा भारद्वाज, शशि नैनवाल, अर्चना शर्मा, निशा जुयाल, सुनीता कोटनाला व निधि बुड़ाकोटी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें