कोटद्वार। यूकेडी का नगर निगम हटाओ और कोटद्वार को जिला बनाओ आंदोलन बुधवार को 10वें दिन में जारी रहा। इस दौरान यूकेडी ने आंदोलन को अप्रैल माह तक चलाने का निर्णय लिया। पहले आंदोलन को 11 अप्रैल तक ही चलाने का निर्णय लिया गया था।
उत्तराखंड क्रांति दल का कोटद्वार तहसील में चल रहा आंदोलन बुधवार को 10वें दिन भी जारी रहा। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन और सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि कोटद्वार की जनता लंबे समय से जिला बनाने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार ने बिना मांगे ही उन पर नगर निगम थोप रही है। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने यूकेडी की सदस्यता ली। प्रदर्शनकारियों में यूकेडी जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, भगवती प्रसाद कंडवाल, उमेश जुयाल, श्रवण सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, पुष्कर सिंह रावत, शिशुपाल सिंह नेगी, बालम सिंह नेगी, बाबूराम गोस्वामी, सुनील सेमवाल, जगमोहन सिंह रावत आदि मौजूद थे।