कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण का अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर डा. कपरवाण को समर्थन दिया। प्रशासन के निर्देश पर राजकीय बेस अस्पताल के डा. मनोज कुमार ने डा. कपरवाण के स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें उनका वजन आधा किलो घट गया है।
सोमवार को तहसील में नगर निगम के विरोध में आयोजित आंदोलन में संघर्ष समिति के महासचिव गोविंद डंडरियाल, हरीश बिष्ट और प्रवेंद्र सिंह रावत क्रमिक अनशन पर बैठे। कहा कि डा. कपरवाण ने राजनीति से सन्यास ले लिया है और न ही उन्हें किसी प्रकार का चुनाव लड़ना है। कहा कि सरकार के नगर निगम थोपने के विरोध में संघर्ष समिति हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए चली गई है। किसी भी हाल में नगर निगम नहीं बनने दिया जाएगा। इस अवसर पर राजाराम अंथवाल, बृजपाल सिंह नेेगी, हरीश घिल्डियाल, प्रदीप नेगी, दीपक पांडे, जगमोहन रावत, अमरचंद आर्य, रघुवीर सिंह नेेगी, अजुर्न सिंह रावत, आनंदमंणी नैैथानी, मनोहर लाल अमोला, गजे सिंह नेगी, गीता भंडारी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।