फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाबर में लोनिवि की लापरवाही बनी दुर्घटनाओं का कारण.

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के किनारे चल रहे निकासी नालियों के निर्माण के दौरान बरती जा रही लापरवाही दुर्घटनाओं का कारण बनी हुई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने विभाग से शीघ्र समस्या का निवारण करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण रविंद्र सिंह, दिनेश ध्यानी, बृजमोहन रावत, देवेंद्र सिंह राणा, भाष्कर नेगी, चंद्र सिंह, हरपाल सिंह, त्रिभुवन रावत, उमेश रावत व समाजसेवी दिनेश चंद्र जोशी का कहना है कि पिछले कुछ माह से लोक निर्माण विभाग सड़कों के किनारे निकासी नालियां बनाने के कार्य करवा रहा है। निर्माण कार्य के चलते विभागीय ठेकेदार ने कई स्थानों में कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। छोड़े गए कार्यों पर सरिए भी निकले हुए हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। इसके साथ ही वहां पर पड़ा मलबा भी नहीं हटाया गया है। झंडीचौड़ स्थित भरत चौक और त्रिभुवन तिराहे पर सड़क के बीच में छोड़े गए गड्ढे में आए दिन साइकिल सवार और मवेशी गिर कर चोटिल हो रहे हैं। निर्माण कार्य के चलते न तो चेतावनी बोर्ड लगे हैं और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। वहीं जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के मुख्य रास्ते पर बीचों बीच हुए गड्ढों के कारण बड़े वाहनों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने कहा कि सहायक अभियंता को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाऐंगे। समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें