कोटद्वार। वाल ऑफ काइंडनेस की ओर से कोटद्वार के झंडाचौक पर सौ फीट ऊंचा तिरंगा लगाने के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया गया।
रविवार को वाल ऑफ काइंडनेस संस्था के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि जमना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित सर्वोदयी सेवक मान सिंह रावत और बीईएल के पूर्व महाप्रबंधक कर्नल बीएस गुसाईं (सेनि.) ने श्री गणेश जी की मूर्ति के समक्ष झंडाचौक पर भूमि पूजन किया।
भूमि पूजन के बाद आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि सर्वोदयी सेवक मान सिंह रावत ने संस्था का यह एतिहासिक कदम बताया। कहा कि कोटद्वार के झंडाचौक में सौ फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। कर्नल बीएस गुसाईं ने संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
संस्था के संस्थापक मनोज नेगी ने बताया कि कोटद्वार के हृदयस्थल झंडाचौक पर सौ फीट ऊंचा तिरंगा फहराने का कार्य अक्तूबर 2016 से चल रहा है। सभी के सहयोग से इस कार्य का आज भूमि पूजन किया गया है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, डू समथिंग सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी, सर्वोदय सेविका शशिप्रभा रावत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, पंडित पवेंद्र प्रसाद, भगवती प्रसाद, रोशन नौटियाल, आमिर अहमद कादरी, अरुण कुमार भट्ट, विवेक अग्रवाल, रमेश चौधरी, मो. इमरान, संस्था की टीम ईशु नेेगी, अंकुर अग्रवाल, राकेश मोहन भट्ट, स्वपिनल जोशी, सोनू जखमोला, रजनीश रावत, प्रियंका व रुचि आदि मौजूद थे।
-फोटो