फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी बिलखेत में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं, पढ़ाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। कल्जीखाल विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज बिलखेत में शिक्षकों का टोटा होने से इसका असर पठन-पाठन पर पड़ रहा है। अभिभावक शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

पीटीए अध्यक्ष कल्पेश्वरी देवी का कहना है कि जीआईसी बिलखेत में जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित इंटर कॉलेजों की तुलना में सर्वाधिक छात्र संख्या है। यहां 284 छात्र अध्ययनरत हैं। इसके बावजूद विद्यालय में भौतिक विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, इतिहास और राजनीति विज्ञान के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी से विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। पीटीए अध्यक्ष ने एक पखवाड़े के भीतर शिक्षकों की तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें