फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निंबूचौड़-मवाकोट मार्ग पर लोग हिचकोले खाने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पदमपुर मोटाढांक पट्टी के मवाकोट, निंबूचौड़ समेत कई गांवों को यातायात सुविधा प्रदान करने वाला निंबूचौड़-मवाकोट मोटर मार्ग बदहाल स्थिति में हैं। तीन किमी के इस पैच में लोगों को हिचकोले खाकर सफर तय करना पड़ता है। इस मानसून सत्र में भारी बरसात ने सड़क की हालत खराब कर दी है। सड़क पर बने गड्ढे लोगों को जख्म दे रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

प्रधान सुमन रावत, ग्रामीण विनोद सिंह रावत, उमेश कंडवाल, आलम सिंह नेगी, विक्रम सिंह रावत, पूरण सिंह रावत, धनीष नेगी, विक्रम सिंह नेगी और टीटू गौड़ का कहना है कि निंबूचौड़-मवाकोट मार्ग पर हर रोज हजारों की आबादी आवाजाही करती है। कई सरकारी और गैरसरकारी स्कूल भी इस मार्ग पर पड़ते हैं, लेकिन सड़क की हालत बहुत खराब हो चुकी है। सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे पड़ गए हैं, जिसमें बारिश का पानी जमा हो रखा है। रात के समय ये गड्ढे नजर नहीं आते, जिससे कई हादसे हो चुके हैं। उमेश कंडवल ने बताया कि निंबूचौड़ से करीब 150 मीटर की दूरी पर सड़क पर बने गड्डों को भरने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जनता दरबार से लेकर कई मंचों पर सड़क मरम्मत की मांग उठ चुकी है।
बीना देवी, चंद्री देवी और दयाराम भट्ट का कहना है वाहनों के गुजरने पर गड्ढों में जमा पानी राहगीरों के कपड़े खराब कर रहा है। कई बार यहां पर स्कूली बच्चे भी चोटिल हो चुके हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन हो, जब यहां पर साइकिल और बाइक सवार चोटिल न होते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
निंबूचौड़ से मवाकोट तक तीन किमी सड़क निर्माण की मंजूरी मिली है। सड़क के टेंडर किए जा रहे हैं। जल्द ही सड़क का पुनर्निर्माण करा दिया जाएगा।
-सुदेश बिंजोला, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें