फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: टिहरी की चार विधानसभाओं से 400 लोग करेंगे रैली में प्रतिभाग

Mon, 08 Dec 2025 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली
विज्ञापन


नई टिहरी। प्रतापनगर विधायक व टिहरी से रैली पर्यवेक्षक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को कांग्रेस की होने वाली रैली में टिहरी की चार विधानसभाओं से 400 लोग प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए पार्टी के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस रैली की तैयारियों में जुटी है।

प्रतापनगर विधायक नेगी ने पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली आयोजित होगी। रैली में देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे। टिहरी जिले के प्रतापनगर विधानसभा से जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, धनोल्टी से मनमोहन सिंह मल्ल, घनसाली से धनीलाल शाह, टिहरी विधानसभा से नरेंद्रचंद रमोला को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों गुलदार, भालू, बंदर, अन्य जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं बढ़ रही है। सरकार ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ रखा है। जंगली जानवरों के डर से बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। किसानों की आमदनी घट रही है। बेरोजगार युवा नौकरी के लिए पलायन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

महंगाई की मार से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गांव का गरीब व्यक्ति और गरीब होता जा रहा है। स्कूल शिक्षकों और अस्पतालों में डॉक्टर विहीन हैं। सरकार श्रम कानूनों में परिवर्तन कर श्रमिकों के अधिकारियों पर कुठाराघात कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, राकेश राणा, आशा रावत,देवेंद्र नौडियाल, लक्ष्मी प्रसाद, राकेश थलवाल, ममता उनियाल, अनिता रावत, अनिता शाह, रोशन नौटियाल, नत्थी लाल, संतोष आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें