फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पैठाणी काॅलेज में 36 युवाओं ने किया एनसीसी में पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। राठ महाविद्यालय पैठाणी में पहली बार संचालित होने जा रही एनसीसी यूनिट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान परिसर में आयोजित पंजीकरण प्रक्रिया में 4 -यूके बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल देवेंद्र सिंह नेगी व उनकी टीम ने फिजिकल टेस्ट के माध्यम से 36 छात्रों का चयन किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि संस्थान में पहली बार एनसीसी यूनिट संचालित की जा रही है। जिसे लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह है। एनसीसी में जहां युवाओं को नेतृत्व क्षमता सीखने को मिलती है, वहीं उनका चारित्रिक और स्वास्थ्य विकास भी होता है। साथ ही युवाओं को विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं में भी लाभ मिलता है। इस मौके पर एनसीसी के सूबेदार ओम प्रकाश सिंह, हवलदार योगेश प्रसाद, संजय रावत, सीटीओ डाॅ. मंजीत सिंह भंडारी और डाॅ. देव कृष्ण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें