फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मुख्यालय पौड़ी से शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी से जनपद में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की शुरुआत हो गई है। पौड़ी नगर क्षेत्र में जन प्रतिनिधियों व अफसरों ने स्वच्छता अभियान चलाकर पौधरोपण किया। पखवाड़े के तहत शिक्षण संस्थानों की ओर से नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, पौधरोपण, जनजागरूकता रैलियां और सफाई अभियान आयोजित किए गए।

डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया व नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने बस स्टेशन के आसपास सफाई अभियान चलाया। साथ ही स्कूली छात्राओं और आम लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने पर्यावरण मित्रों को रेनकोट व व्यापारियों को डस्टबिन वितरित किए।
विज्ञापन


डीएम ने पखवाड़े के उद्देश्यों और आयोजनों की विस्तार से जानकारियां दीं। बताया कि अभियान 15 दिनों तक आयोजित होगा। उन्होंने लोगों से नगर क्षेत्र में गोवंश को सड़कों पर न छोड़ने की अपील की।
विज्ञापन




नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने पौड़ी नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी लोगों से सामूहिक प्रयास किए जाने की अपील की। वहीं स्वच्छता पखवाड़े के तहत जनपद की सभी तहसीलों एवं विकासखंडों में स्वच्छता रैलियां जबकि विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और बाजार क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, एडीएम अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, तहसीलदार दीवान सिंह राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें