फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज कोटद्वार की छात्रा के खाते से उड़ाई 70 हजार की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/दुगड्डा। साइबर बदमाशों ने एक छात्रा को झांसा देकर उसके खाते से आनलाइन ट्रांजेक्शन कर सत्तर हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित छात्रा की ओर से पुलिस में मामले की तहरीर दी गई है। उसने बताया कि बदमाशों ने छात्रा को फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए एटीएम का कोड हासिल कर लिया था।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा मोती बाजार दुगड्डा निवासी अतिमा पुत्री स्व. भगीरथ प्रसाद बंसल है। वह पीजी कालेज कोटद्वार की छात्रा है। उसने यह पैसा अपनी पढ़ाई के लिए खाते में जमा कर रखा था। शनिवार को अतिमा की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। उसने बताया कि शुक्रवार शाम को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए उससे एटीएम का कोड पूछा। एटीएम कोड की जानकारी देने के एक घंटे बाद ही उसके खाते से 70 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया। जब वह बैंक पहुंची तो बैंक कर्मियों ने इस तरह का कोई फोन न करने की बात कही। जांच में बैंक कर्मियों ने बताया कि ट्रांजेक्शन ऑनलाइन हुई है। पीड़िता के चचेरे भाई अधिवक्ता पवन बंसल ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई थी, वह अब भी एक्टिवेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें