फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचियार बैंड के समीप हुई दुर्घटना के एक घायल प्रमोद की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। रामनगर-धुमाकोट मार्ग पर कोचियार बैंड पर दो अगस्त को हुई बाइक और बस की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार प्रमोद पटवाल की बरेली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रमोद धुमाकोट बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता था।
विज्ञापन

दो अगस्त को ग्राम कसाना वल्ल्ला निवासी प्रमोद पटवाल (21) पुत्र मनवर सिंह कुठेल गांव निवासी अपने दो दोस्त देवेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह और विजय सिंह पुत्र भजन सिंह को छोड़ने जड़ाऊंखांद जा रहा था। इस बीच कोचियार बैंड पर रामनगर से हल्दूखाल की ओर आ रही बस से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे तीनों को गंभीर चोटें आई थीं। एसआई बीएस नेगी ने बताया कि प्रमोद की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे बरेली हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां बीती रात प्रमोद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे घायल देवेंद्र का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें