फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल फुंका, पानी के लिए हजारों की आबादी में मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जलसंस्थान की लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली के चलते नगर निगम क्षेत्र के हजारों पेयजल उपभोक्ताओं में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। डिग्री कॉलेज के नजदीक वाले ट्यूबवेल में बार-बार खराबी आने के कारण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह एक बार फिर से डिग्री कालेज के समीप स्थापित ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई, जिससे जौनपुर, कालाबड़ और आमपड़ाव की घनी आबादी में दो दिन से आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी में हजारों की आबादी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोग पानी के लिए घराट और निकटवर्ती क्षेत्रों में भटकने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था नहीं किए जाने पर लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है। स्थानीय नागरिक कमल बिष्ट, सुनील डोबरियाल, यशोदा चौहान, नवीन डोभाल ने जलसंस्थान पर लापरवाही अपनाने का आरोप लगाया। कई बार पानी के टैंकर के लिए अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी उन्हें पानी का टैंकर उपलब्ध नहीं कराया गया। उधर, जलसंस्थान के सहायक अभियंता बीआर चौधरी ने बताया कि डिग्री कालेज के ट्यूबवेल की मरम्मत की जा रही है। शीघ्र क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें