फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुरेंगे बांस प्रशिक्षण केंद्र के दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड बांस एवं रेसा विकास परिषद के पनियाली स्थित प्रशिक्षण केंद्र के दिन जल्द ही बहुरेंगे। केंद्र को स्किल डेवलपमेंट से जोड़कर रोजगार के नए द्वार खोले जाएंगे। वन मंत्री हरक सिंह रावत ने सोमवार को प्रशिक्षण केंद्र के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही प्रशिक्षण केंद्र में 20 कुशल कर्मचारियों की तैनाती करेगी। कर्मचारी बेरोजगारों को बांस से निर्मित फर्नीचर का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ेंगे।
विज्ञापन

वन मंत्री ने प्रशिक्षण केंद्र की बदहाली पर अफसोस जताते हुए कहा कि सरकार का मकसद अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना है। स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए बांस प्रशिक्षण केंद्र बड़ा माध्यम है। प्रशिक्षण केंद्र में करोड़ों की मशीनें लगी हैं, जो जंक खा रही हैं। उन्होंने कहा कि बांस से बने फर्नीचर की आज दुनिया भर में मांग बढ़ रही है। चायना इसमें तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में भी बांस पर आधारित लघु उद्योग में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
हरक सिंह रावत ने कहा कि सरकार जल्द ही बांस केंद्र को स्किल डेवलपमेंट से जोड़कर रोजगार के नए विकल्प तैयार करेगी। केंद्र में बेरोजगारों को बांस से फर्नीचर बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

कोट
उत्तराखंड सरकार ने बांस प्रशिक्षण केंद्र 2006 में खोला गया था। शुरुआती दौर में केंद्र में करीब 100 कुशल कारीगर थे, जो कि बांस से फर्नीचर तैयार करते थे। फर्नीचर की आपूर्ति पर्यटन विभाग को होती थी। शुरुआत में केंद्र का टर्नओवर एक करोड़ रुपये तक था, लेकिन बाद में सरकार की उपेक्षा से केंद्र बंदी की कगार तक पहुंच गया। केंद्र में डेढ़ करोड़ की मशीनें जंक खा रही हैं।
-महावीर सिंह, सुपरवाइजर, प्रशिक्षण केंद्र

सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण
कोटद्वार। वन मंत्री एवं स्थानीय विधायक हरक सिंह रावत ने सोमवार को लालबत्ती चौक का निरीक्षण किया। लालबत्ती चौक एवं आसपास क्षेत्र में सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। हरक सिंह रावत ने लोनिवि अधिकारियों से कहा कि चौड़ीकरण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न झेलनी पड़ी। लोनिवि लालबत्ती चौक क्षेत्र में 250 मीटर परिधि में सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही है। 46 लाख रुपये की लागत से यह कार्य हो रहा है। चौड़ीकरण के बाद लालबत्ती चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने हैं। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने स्थलीय निरीक्षण कर जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें