फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष व वंशिका बने मिस व मिस्टर एमकेवीएन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एमकेवीएन स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मनीष अधिकारी और वंशिका मित्तल को मिस व मिस्टर एमकेवीएन 2018 चुना गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापक आरती कंडवाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में इस साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। आकाश धूलिया, कपिल पंत, आशीष जोशी, लोकेश मेहरा, कार्तिकेय, मनीष अधिकारी और करन थापा को द ग्रेट बीटर पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में सत्र 2017-18 के वोटों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में वंशिका मित्तल मिस एमकेवीएन और मनीष अधिकारी मिस्टर एमकेवीएन बने। वहीं सबसे सुंदर दिखने वालों में काजल चौधरी को मिस दीवा और शुभम रौतेला को मिस्टर स्मार्टी टाइटल से नवाजा गया। इस दौरान कार्तिक को स्टेज स्टार, करिश्मा को स्पिरिट ऑफ ह्यूमेनिटी के लिए चुना गया।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, विपिन जदली, को-ऑर्डिनेटर विपिन रावत, रेखा नेगी, पुष्पा केष्टवाल, राखी नेगी, गोपाल सिंह बिष्ट, सपना रावत, शिखा रावत, कविता रावत, अनिल बिंजोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें