फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती हमारा गढ़वाल की, धै लग्येक बुलाणी च....

विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वाश्रम (कोटद्वार)। भाबर के महर्षि कण्व की तपस्थली और चक्रवती सम्राट भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम में आयोजित कण्वाश्रम वसंतोत्सव के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चैत की चैत्वाली पर दर्शक झूम उठे। खेल प्रतियोगिताओं के बालिका कबड्डी वर्ग में आर्य कन्या इंटर कालेज और पुरुष वॉलीबाल में बड़िया क्लब ने फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर ट्राफी अपने नाम कर ली। बच्चों के योग आसनों के प्रदर्शन ने सभी दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन

महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि पौराणिक स्थल कण्वाश्रम हमारा गर्व है, पर्यटन को बढ़ावा और कण्वाश्रम के खोए हुए वैैैैभव को वापस लाने के लिए सभी को आगे बढ़कर प्रयास करना होगा। कण्वाश्रम के विकास के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है, जिसके परिणाम शीघ्र ही धरातल पर नजर आऐंगे। खेल प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल बालिका सेमीफाइनल मैच में एवीएन हल्दूखाता ने कलालाघाटी और आर्य कन्या कोटद्वार ने झंडीचौड़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में आर्य कन्या ने एवीएन को 23-13 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में मालिनी स्पोर्ट्स क्लब ने चीनी मिल नजीबाबाद और बड़िया क्लब ने एमआईएफटी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले में बड़िया क्लब ने मालिनी स्पोर्ट्स क्लब को 25-23, 17-25 और 25-22 से हराकर चैंपियनशिप जीत ली। महिला रस्साकशी के सेमीफाइनल में सत्य साईं कीर्तन मंडली ने खुशहाली उत्तरी और त्रिलोकपुर कीर्तन मंडली ने ज्योति कीर्तन मंडली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाईं, विनोद धूलिया, गणेश धूलिया और राजेंद्र बिष्ट ने सुनाया। भारत स्वाभिमान न्यास की ओर नन्हें-मुन्हों द्वारा मयूर आसन, वृश्चिकासन, शीर्षपादासन, कूर्मासन, टिटिभासन, चक्रासन, पूर्ण धनुरासन आदि योग आसनों के प्रदर्शन ने सभी दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कोटद्वार और भाबर के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने धरती हमारा गढ़वाल की, चैत की चैत्वाली, पंडो खेला पासो, बगछट बांद, रंगीलो मारो ढोलना, कांडा सार कौथिग जांदो, देवा श्री गणेशाय, जागी रे जागीरा, शेप ऑफ यू आदि गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर अनुकृति गुसाईं ने समारोह में अपनी उपस्थित दर्ज कराई।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, विश्वपाल जयंत, वीरेंद्र रावत, समाजसेवक दिनेश चंद्र जोशी, अभिलाषा भारद्वाज, विकास कुकरेती, उमेश रावत, विमल प्रसाद शुक्ला, गिरीश नैथानी, राजेंद्र बिष्ट व प्रकाश बलोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें