फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 93वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। भाजयुमो ने रक्तदान शिविर लगाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित समारोह का जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट और बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने जन्मदिवस समारोह का शुुुुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्क में फूल के पौधे रोपे और देवरामपुर, कौड़िया, बडोला गली, आमपड़ाव, गिवईंस्रोत आदि स्थानों से पहुंचे जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
इस अवसर पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के सपनों को साकार करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशि नैनवाल, राजेंद्र जखमोला, आमिर अहमद कादरी, अनीता आर्य, मानेश्वरी बिष्ट, विनय भाटिया, विजय लखेड़ा, धर्मवीर गुसाईं, सुनील गोयल, पंकज भाटिया, गौरव ठाकुर, हरीश खर्कवाल, उमेश गौड़, जीके बड़थ्वाल, बृजपाल राजपूत आदि मौजूद थे।
उधर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज के नेतृत्व में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर पहुंचे लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने पहले रक्त दान किया और उसके बाद मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर मोहन सिंह नेगी, चंद्र प्रकाश नैथानी, नंद किशोर ढौंडियाल, शैलेष बिष्ट, आलोक रावत, शांतनु रावत, मनीष शर्मा, चंद्र मोहन जसोला, दुर्गश जोशी आदि मौजूद थे।

-फोटो
अस्पताल में भर्ती रोगियों को बांटे फल
नई टिहरी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 93वां जन्मदिन भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती रोगियों को भाजपाइयों ने फल वितरित कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इससे पहले पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री रहते अटल बिहारी बाजपेयी ने देश को विकास का रास्ता दिखाया। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने राष्ट्रहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इस मौके पर आरएसएस के विभाग प्रचारक नरेंद्र, विक्रम सिंह कठैत, उदय रावत, खेम सिंह चौहान, नरेश नेगी, अनुसूया नौटियाल, अबरार अहमद, मौ. असगर आदि उपस्थित रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी का जन्मदिन मनाया
पौड़ी (ब्यूरो)। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुकेश रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहे। बैठक में राजेंद्र रावत, सुषमा रावत, राजेंद्र टम्टा, विमल वर्मा, प्रह्लाद सिंह, सुरेश भट्ट, राजकुमार पोरी, लक्ष्मण सिंह, रविंद्र रावत, तपोनिधि बडोनी, सुमनलता ध्यानी, शशि रतूड़ी, हेमलता भट्ट, सुशीला रावत, कमला रावत, अनिल रावत, मधु खुगशाल, किरन लिंगवाल व सावित्री आदि मौजूद रहे।
कंबल और फल वितरण
श्रीनगर।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अगुवाई में भाजपाइयों ने असहाय लोगों को कंबल और बच्चों को फल वितरित किए। मोर्चा की गढ़वाल सह संयोजक अनीता बुढ़ाकोटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रश्मि रतूड़ी, प्रीति गोस्वामी, मुन्नी पांडेय, अनीता रावत, अंजना डोभाल, निर्मला राणा, लक्ष्मी रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, महामंत्री अनूप बहुगुणा और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के गढ़वाल संयोजक कुशलानाथ मौजूद थे।
रक्तदान कर लिया जीवन रक्षा का संकल्प
उत्तरकाशी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया और विश्वनाथ मंदिर में साधु-संतों को फल वितरित किए। उधर, महिडांडा में आयोजित शिविर में आईटीबीपी के हिमवीरों ने 22 यूनिट रक्तदान किया।
सोमवार को भाजयुमो के अध्यक्ष नत्थी सिंह भंडारी, जय प्रकाश भट्ट, वेदप्रकाश, विजय बडोनी व नितिन रमोला ने रक्तदान किया। इस मौके पर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, ज्योति प्रसाद गैरोला, विजय संतरी, डा. प्रेम पोखरियाल, अरविंद मटूड़ा, पदम रमोला, संदीप नौटियाल आदि मौजूद रहे। उधर, महिडांडा में आयोजित रक्तदान शिविर में आईटीबीपी 35वीं वाहिनी के हिमवीरों ने जिला अस्पताल में 22 यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर वाहिनी के सेनानी राकेश कुमार सहित कई मौजूद थे।


अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर बांटी मिठाइयां
गोपेश्वर। भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। कार्यक्रम में पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेंद्र ममर्गाइं ने कहा कि बाजपेयी करिश्माई व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल जी के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया। इस मौके पर बदरीनाथ-केदारनाथ के पूर्व अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, गजेंद्र रावत, रघुवीर बिष्ट, विनोद कनवासी, सत्येंद्र असवाल, नवल भट्ट, नीलम नेगी, पुष्पा पासवान, चंद्रकला तिवाड़ी, चंद्रकला खंडूरी, दीपा तिवाड़ी और नंदी राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें