फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ के प्रवर्तन सिपाहियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर प्रवर्तन सिपाही कर्मचारी संगठन ने पदोन्नति, एसीपी सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। कोटद्वार से संभागीय परिवहन कार्यालय में तैनात प्रवर्तन सिपाहियों ने भी कार्यबहिष्कार कर अपनी मांगों के समर्थन में एआरटीओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से उनकी मांगें शीघ्र पूरी करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को सिम्मलचौड़ स्थित उप संभागीय परिवहन कार्यालय में तैनात प्रवर्तन सिपाहियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए सरकार पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि वह बीते कई वर्षों से उनकी पदोन्नति नहीं हुई है। यही नहीं उन्हें एसीपी का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों को वेतन भत्ते के साथ ही सर्दियों में गरम वर्दी, जूते आदि दिए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे प्रवर्तन सिपाहियों में असंतोष व्याप्त है। कहा कि मांगों के निराकरण को लेकर प्रवर्तन सिपाही कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार और प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहेगा। उन्होंने चेताया कि इसके बावजूद उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर पूर्ण कालीन कार्यबहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेमपाल, भगत सिंह, नवीन चंद्र, प्रविंद्र, दिनेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें