कोटद्वार। दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने उन्हें राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस मोड़ पर खड़ी ट्रॉली से भिड़ गई। इससे मीट मार्केट निवासी बस चालक दिनेश (48) के हाथ में गंभीर चोट लग गई। उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने बताया कि उसके हाथ की नसें फट गई हैं।
उधर, जनपद बिजनौर के गांव लालवाला निवासी समरदीप (16) और उसकी बहन रमनदीप (18) दोनों स्कूटी से कोटद्वार आ रहे थे। नजीबाबाद- कोटद्वार के बीच बडिया के पास स्कूटी विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई। इससे दोनों भाई-बहन घायल हो गए। उन्हें राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया।