फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीडांडा ब्लाक में 294 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सतत टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरंतर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कैंप लगाकर 45 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जड़ाऊखांद संगलिया में लगे कैंप में पहले दिन 180 लोगों का और सीएचसी नैनीडांडा में 114 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को प्राथमिक विद्यालय संगलिया जड़ाऊखांद में लगे कैंप में पहले दिन जड़ाऊखांद बाजार के साथ ही संगलिया, पतगांव, देवलाड ग्रामसभाओं से आए कुल 180 लोगों को टीका लगा। साथ ही सीएचसी नैनीडांडा में 114 लोगों का टीकाकरण हुआ।
टीकाकरण में फार्मेसिस्ट अनिल रावत, एएनएम गंगोत्री देवी, रोहित नेगी, हर्षवर्द्धन नेगी, आशा कार्यकर्ता महेश्वरी देवी, सुनीता देवी, सुलोचना देवी, उर्मिला देवी, सावित्री देवी आदि ने जिम्मेदारी निभाई। सीएचसी नैनीडांडा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय पांडे, फार्मेसिस्ट संजय रावत ने बताया कि रविवार को ग्राम पंचायत कोचियार व जमणधार में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें