फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जनसेवा शिविर से 276 लोग हुए लाभान्वित

Tue, 14 Jul 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/बैजरो। जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल सभागार में जनसेवा शिविर आयोजित हुआ। शिविर से 276 लोग लाभान्वित हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित ‎शिविर का उद्घाटन उत्तराखंड माटी कला बोर्ड की उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई स्टॉल का निरीक्षण किया। ‎शिविर में कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा 22 किसानों को कृषि सामग्री एवं पौध वितरित की गईं। बाल विकास विभाग ने 11 पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग ने 98 एवं आयुष विभाग ने 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दीं। समाज कल्याण विभाग ने 32 लाभार्थियों को वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया। राजस्व विभाग ने 13 लोगों को कृषक प्रमाण-पत्र एवं खाता-खतौनी की नकल उपलब्ध कराई। रीप एवं एनआरएलएम के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार 30 उत्पादों का विक्रय किया गया।
शिविर के दौरान ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी, बीडीओ एसएस बुटोला, बीडीसी प्रेम सिंह नेगी, ग्राम प्रधान राजे सिंह, मंडल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, यशवंत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें