फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अब बेस अस्पताल में मनोरोगों का भी होगा निदान

Tue, 14 Jul 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशालय ने मनोचिकित्सक की तैनाती के जारी किए निर्देश
विज्ञापन

कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में आखिरकार मनोचिकित्सक की तैनाती होने जा रही है। अब अस्पताल में मानसिक विकारों का निदान भी संभव हो सकेगा। वहीं, अब भी कुछ विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती लगातार कमी महसूस की जा रही है।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया के बीच बेस अस्पताल प्रशासन को एक राहत भरी खबर भी मिली है। अस्पताल में जल्दी ही एक मनोचिकित्सक की तैनाती होगी। पीजी उपरांत मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुपिन यादव की राजकीय बेस अस्पताल में तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभावना जताई जा रही है कि आगामी कुछ दिनों में डॉ. सुपिन कार्यभार संभाल लेंगे। इसके साथ ही पीजी उपरांत कान-नाक-गला सर्जन डॉ. हर्षिता ढींगरा की भी राजकीय बेस अस्पताल में तैनाती के आदेश किए गए हैं। इससे पहले अस्पताल में कान-नाक-गला रोग के दो विशेषज्ञ डॉ. अमन अग्रवाल एवं डॉ. मुकेश वर्मा सेवाएं दे रहे हैं। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि उम्मीद है जल्द विशेषज्ञ कार्यभार संभाल लेंगे। खाली पड़े विशेषज्ञों के अन्य पदों के लिए उच्च अधिकारियों से निरंतर संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें