फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा के 24 से अधिक गांवों में सात घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से लगातार हो रही बारिश का क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पर भी प्रभाव पड़ा है। दुगड्डा फीडर की मेन लाइन में डिस्क पंचर होने से आए फाल्ट के कारण ब्लाक के करीब 24 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम कर्मियों ने देर शाम फाल्ट तलाशकर आपूर्ति सुचारु कराई।
विज्ञापन

मंगलवार रात से ही पूरे क्षेत्र में मौसम खराब रहा। दो दिन बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं क्षेत्र की लाइन में फाल्ट आने से दुगड्डा फीडर से जुड़े फतेहपुर, बिलंगी, तुषरानी, भानकोट, मासखेत, बस्यूर, धोबीघाट, सीला, मुरान्यू, फरसूला, कलढुंगा, पटगुनी और सेंधीखाल समेत 24 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद यूपीसीएल के एसडीओ रवि अरोड़ा और जेई कमल रावत की अगुवाई में तकनीकी कर्मियों ने लाइन का फाल्ट ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग की। बिलंगी के पास उन्हें डिस्क पंचर मिली। सात घंटे के बाद लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई। जेई कमल रावत ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से लाइन की डिस्क पंचर हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें