कण्वघाटी। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) योजना के तहत कोटद्वार के हल्दूखाता मल्ला में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के पात्र परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ना था।
महिला छात्रावास अधीक्षक और कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी पंकज देवली ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 22 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कनिका, पूर्वी, गीतांजलि और दीप्ति को नाम पट्टिका दीं। कृषि विभाग ने 14 किसानों को उन्नत बीज और उर्वरक दिए। आठ नए आधार कार्ड बनाए गए और 20 आधार कार्डों को अपडेट किया गया। कार्यक्रम में हिमालयन बोक्सा जनजाति समिति कोटद्वार की अध्यक्ष दीपा देवी, हल्दूखाता के पार्षद जेपी बहुखंडी, जशोधरपुर के पार्षद मनीष नैथानी मौजूद थे। संवाद