लोसा की ओर से हुआ सामान्य ज्ञान व सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन
लैंसडौन। लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (लोसा) की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गों में अक्सज मिश्रा, अविनाश गुप्ता, देवेंद्र बिष्ट प्रथम रहे। सुलेख प्रतियोगिता में ओम बिष्ट, दिया नौटियाल, परिधि गुसाईं ने बाजी मारी।
नरेंद्र क्लब में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन लोसा के अध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी, सचिव अजय अग्रवाल, संयुक्त सचिव भावना वर्मा, संयोजक लक्ष्मी थापा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सामान्य ज्ञान के प्राइमरी वर्ग में अक्सज मिश्रा ने प्रथम, अथर्व खरोला ने द्वितीय, जूनियर वर्ग में अविनाश गुप्ता ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में देवेंद्र बिष्ट प्रथम, परिधि गुसाईं द्वितीय रहीं।
वहीं, सुलेख के प्राइमरी वर्ग में ओम बिष्ट ने प्रथम, प्रखर खरोला ने द्वितीय, आराध्य शाह, माधव खंडेलवाल, सार्थक रावत ने सांत्वना स्थान पाया। जूनियर वर्ग में दिया नौटियाल प्रथम, आयून रहमान द्वितीय, मयंक रावत तृतीय रहे। विकल्प रावत, रुचि सूथ सांत्वना स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में परिधि गुसाईं प्रथम, देवेंद्र बिष्ट द्वितीय, श्वेता पुंडीर तृतीय एवं आदविका नेगी, नंदिता गुप्ता सांत्वना स्थान पर रहीं। इस मौके पर मोहन नैथानी, पुष्पा वर्मा, प्रधानाचार्या भगवती, साक्षी माहरा, मीना अधिकारी, विमला डियूंडी, ललिता रौतेला आदि उपस्थित रहे।