फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को फिल्म दिखाकर शहीद जसवंत सिंह के पराक्रम से कराया परिचय

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल सभा कोटद्वार की ओर से कण्वाश्रम में सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को शहीद जसवंत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 72 हॉवर्स दिखाकर सेना में भर्ती होने का जोश भरा। गढ़वाल सभा ने युवाओं को कोटद्वार के के-प्राइड मॉल में दो शिफ्टों में निशुल्क फिल्म दिखाई।
विज्ञापन

गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत ने कहा कि फिल्म युवाओं को खूब पसंद आई। फिल्म दिखाने का उद्देश्य सेना में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को शहीद जसवंत सिंह के पराक्रम और वीरता से रूबरू कराना था। गढ़वाल सभा की ओर से युवाओं को कोटद्वार तक लाने, ले जाने और फिल्म दिखाने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें