फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लाक के घाड़ क्षेत्र में संक्रामक बीमारी से सैकड़ों बकरियां मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा विकासखंड के घाड़ क्षेत्र के गांवों में अज्ञात संक्रामक बीमारी की चपेट में आकर सैकड़ों बकरियां मर गई हैं, जिससे पशुपालक परेशान हो उठे हैं। परेशान पशुपालकों ने जिलाधिकारी गढ़वाल और पशुपालन विभाग से गांव में पशु चिकित्सकों की टीम भेजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

घाड़ क्षेत्र के चर धरगांव निवासी पशुपालक वसीम अहमद, नसीर अहमद, गनी अहमद छोटा, जगदीश सिंह, नजीर अहमद, जमीर अहमद समेत कई पशुपालकों ने बताया कि उनके क्षेत्र के करीब दर्जनभर गांवों में एक पखवाड़े के भीतर सैकड़ों बकरियां तेज बुखार के बाद मर गई हैं। ग्रामीणों ने अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय दुगड्डा में बीमारी के बारे में बताया, लेकिन विभाग की कोई टीम अब तक गांव नहीं पहुंची। पशु अस्पतालों में दवाई न होने की बात कही जा रही है। कहा कि एक पखवाड़े के भीतर क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों में डेढ़ सौ से अधिक बकरियां अज्ञात बीमारी की चपेट में आकर मर गई हैं।
जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके सिंह ने बताया कि बीमारी की आशंका के चलते सभी पशु चिकित्सालयों में पर्याप्त संख्या में टीके और दवाइयां भेजी गई हैं। जल्द ही नजदीकी अस्पताल से टीम गांव भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें