फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश में प्रशिक्षणों का होगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ पौड़ी ने शीतकालीन अवकाश के दौरान प्रशिक्षण का विरोध करने का निर्णय लिया है। संघ ने अधिवेशनों के लिए स्वीकृत अवकाशों को निरस्त किए जाने पर कड़ी नाराजगी भी व्यक्त की। संघ ने विधायक पौड़ी द्वारा चलाए जा रहे चटाईमुक्त अभियान की सराहना की।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास खंड पौड़ी के राजकीय शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष भगवान सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षा महकमा शीतकालीन अवकाश में प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन कराता है। जिसका संघ पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने अधिवेशनों के लिए स्वीकृत अवकाश को निरस्त करने पर नाराजगी जताई। संरक्षक संग्राम सिंह नेगी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हर आंदोलन में हिस्सा लिया जाएगा। संघ खेल, स्काउट गाइड, बोर्ड परीक्षा के साथ ही अन्य प्रतियोगिताओं में ब्लाक पौड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी करेगा। इस अवसर पर जयदीप रावत, मेहरबान भंडारी, कमल रावत, लक्ष्मण रावत, जेपी कुकरेती, नरेश बडोनी, सुबोध कुमार, मनोज ध्यानी, सीएम नैथानी, नरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें