कोटद्वार/रिखणीखाल। युवा कल्याण विभाग की ओर से रिखणीखाल ब्लाक में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिला मंगल दल ने लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंगल दल वयेला तल्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रविवार को रिखणीखाल ब्लाक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी रावत ने किया। इस दौरान क्षेत्र की महिला मंगल दल ने लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। लोकगीत प्रतियोगिता में महिला मंगल दल सुंद्रोली ने प्रथम, कलवाड़ी ने द्वितीय, तोल्यूडांडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में महिला मंगल दल वयेला तल्ला में प्रथम, कलवाड़ी ने द्वितीय और सिरवाणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकांकी नाटक में महिला मंगल दल वयेला मल्ला ने प्रथम, वयेला तल्ला ने द्वितीय एवं सुंद्रोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बीडीओ राजपाल सिंह नेगी, युवा कल्याण अधिकारी इमरान, एसएस रावत, उमेश कंडवाल, शशिमोहन चौहान, राजेश जोशी व सतेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
फोटो