फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पुलिया को ठीक कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रतनपुर को बालासौड़ से जोड़ने वाले मार्ग के लिए बालासौड़ में बनी डाट पुलिया गत एक माह से क्षतिग्रस्त है, लेकिन बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन डाट पुलिया के निर्माण की जहमत नहीं उठा रहा है। डाट पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से कई वाहन सवार और राहगीर चोटिल हो चुके हैं। आंदोलनकारी राष्ट्रीय मोर्चा ने डाट पुलिया के निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मंगलवार को आंदोलनकारी राष्ट्रीय मोर्चा के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि खननकारियों ने खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही से रतनपुर-बालासौड़ संपर्क पुलिया एक माह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर निगम प्रशासन ने चुनाव का हवाला देते हुए चुनाव के बाद डाट पुलिया के निर्माण का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि पुलिया का 50 फीसदी भाग टूट चुका है। डाट पुलिया टूटने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द ही पुलिया की मरम्मत नहीं की गई तो लोगों को उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मोर्चा के उपाध्यक्ष राजाराम अणथ्वाल, हरीश घिल्डियाल व विजय ध्यानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें