फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस की बयानबाजी पर भड़का भाजयुमो

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाजयुमो की बैठक में कार्यकर्ता राफेल विमान सौदे को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगा रही कांग्रेस पर जमकर बरसे। कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी जनता को भ्रमित करने के लिए केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगा बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज की अध्यक्षता में भाजयुमो की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि राफेल विमान सौंदा किसी कंपनी से नहीं, दो देशों की सरकारों के मध्य हुआ है। कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं के सभी आरोप निरर्थक और राजनीति से प्रेरित हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बलोधी, दुर्गेश जोशी, सौरभ राय, आयुष मेहरा, अग्रज जुयाल, कुंज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री शांतनु रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें