कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने नगर के गिंवई स्रोत, आमपड़ाव और गोविंद नगर में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें राशन और फल भी वितरित किया।
एएसपी डा. हरीश वर्मा ने बताया कि जो बुजुर्ग व्यक्ति यहां अकेले अपना जीवन यापन कर रहे हैं, उनके साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों से कुशलक्षेम पूछी गई है। नगर में यह अभियान हर माह के अंतिम दिन एसएसपी पौड़ी के दिशा-निर्देशन में चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात और उनकी परेशानियों को जानने का है। वरिष्ठ नागरिकों से उनके आसपास होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने का है। समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों से सलाह और सूचनाएं भी प्राप्त होती है। जिससे आपराधिक गतिविधियों पर भी लगाम लग रही है। बताया कि सीओ कोटद्वार जेआर जोशी ने आमपड़ाव और गोविंद नगर के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की है। इस मौके पर एसएचओ यूएस जिमिवाल, एसएसआई राकेंद्र कठैत, बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी समेत पुलिस कर्मी मौजूद थे।