फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों से धधक रहा ट्रंचिंग ग्राउंड, हजारों की आबादी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर पालिका की लापरवाही सनेह क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों की हजारों की आबादी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। खोह नदी के किनारे स्थापित नगर पालिका का ट्रंचिंग ग्राउंड पिछले पांच दिन से धधक रहा है। कचरे से निकल रहे धुएं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, लेकिन नगर पालिका ग्रामीणों की समस्या से आंखें मूंदे हुए है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से टंचिंग ग्राउंड के लिए वन विभाग की भूमि हस्तांतरण का मामला पिछले तीन वर्षों से अटका हुआ है। ऐसे में नगर पालिका खोह नदी के किनारे बने छोटे ट्रंचिंग ग्राउंड में शहर का पूरा कचरा डाल देती है। इसके कारण ट्रंचिंग ग्राउंड से सटी ग्राम पंचायत ग्रास्टनगंज, रतनपुर और कुंभीचौड़ की हजारों की जनता प्रभावित है। बरसात में कचरे से निकलने वाली दुर्गंध, गर्मियों में कचरे की गंदगी से पैदा होने वाले मक्खी-मच्छर और सर्दियों में कूड़े में लगने वाली आग से निकलते जहरीले धुएं से लोग परेशान रहते हैं। इसके लिए ग्रामीण कई बार नगर पालिका के विरोध में आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
ग्राम प्रधान रतनपुर जगमोहन सिंह रावत, प्रधान ग्रास्टनगंज विपुल बलूनी, प्रधान कुंभीचौड़ दीपक पांडे व एमपीएस रावत ने नगर पालिका पर ग्रामीण जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले पांच दिन से ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े पर आग धधक रही है। इससे निकलने वाले धुएं से लोग परेशान हैं। बच्चों की आंखों में जलन, गले में खरास और बुजुर्गों में स्वांस संबंधी शिकायत होने लगी है। जहरीले धुएं के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कई बार लिखित और मौखिक शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन आग को बुझाने के प्रयास नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अधिशासी अभियंता बीपी भट्ट ने कहा कि आग धधकने की सूचना है। कर्मचारियों को तुरंत आग बुझाने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र आग को बुझा दिया जाएगा।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें