फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ को नहीं हटाया तो सड़कों पर उतरकर होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। खंड विकास अधिकारी दुगड्डा के तबादले की मांग को लेकर ब्लाक के ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को धरना-प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी रहा। जनप्रतिनिधियों ने सरकार से बीडीओ को अविलंब हटाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल के नेतृत्व में ब्लाक के ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के समक्ष बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की और ब्लाक से हटाने की मांग करते हुए धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने बीडीओ पर जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि ब्लाक मुख्यालय में जनप्रतिनिधि योजनाओं की जानकारी लेने के लिए बीडीओ के पास पहुंचते हैं, लेकिन बीडीओ द्वारा उन्हें योजनाएं बताने की अपेक्षा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। ब्लाक के माध्यम से विभिन्न योजनाओं में हुए कार्य का श्रमिकों केे भुगतान नहीं हो रहा है। इसके कारण ब्लाक की विकास योजनाएं ठप हो गई हैं, इसलिए उनका शीघ्र तबादला किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर अमर शहीद स्मृति नेत्रहीन संस्था के अध्यक्ष भोपाल सिंह रावत, प्रधान ग्राम पंचायत संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह रावत, रेखा रावत, राजे सिंह आर्य, पूरण चंद्र, हमचंद्र पंवार, हरेंद्र सिंह, कीरत सिंह नेगी, महेंद्र सिंह, गणेश डबराल, वीरेंद्र पाल व विजय राम आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें